Explore

Search

October 21, 2026 2:59 am

जिले में दूसरे दिन 1333 क्विंटल धान की खरीदी, एसीएस पिंगुआ ने किया निरीक्षण

बिलासपुर ।धान खरीदी अभियान में आज दूसरे दिन जिले में कुल 1333 क्विंटल धान की खरीदी की गई। जिले में खुले 28 खरीदी केन्द्रों में से 7 केन्द्रों  कड़ार, गनियारी, जैतपुर, जयराम नगर, मल्हार, मानिकचौरी व सेन्दरी में किसानों की धान आवक दर्ज की गई।

खाद्य विभाग के अनुसार 18 नवम्बर के लिए 58 केन्द्रों हेतु टोकन जारी किए गए हैं, जिससे आने वाले दिनों में खरीदी में तेजी आने की उम्मीद है।

इधर जिले के प्रभारी सचिव एवं अपर मुख्य सचिव एसीएस मनोज कुमार पिंगुआ ने आज तीन धान खरीदी केन्द्रों छतौना बोदरी और कड़ार का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी व्यवस्था, चेकलिस्ट के अनुसार उपलब्ध सुविधाओं तथा किसानों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समग्र प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही, राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप खरीदी कार्य को और गति देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, उपायुक्त सहकारिता सीएस जायसवाल, खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, जिला सहकारी बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, डीएमओ अमित चंद्राकर सहित समिति के कर्मचारी, किसान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS