Explore

Search

July 27, 2026 7:10 am

झारखंड शराब घोटाले में वेलकम डिस्टिलरीज़ के निदेशक राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नू बाबु गिरफ्तार

बिलासपुर।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी रांची झारखंड ने शुक्रवार को वेलकम डिस्टिलरीज़ प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार किया। राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नू बाबु पिता गणेश प्रसाद जायसवाल झारखंड शराब घोटाले में संदिग्ध के रूप में नामित किए गए थे। बिलासपुर जिले के कोटा छेरकाबांधा स्थित वेलकम डिस्टिलरीज़ छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में भी आरोपी है और न्यायालय ने कंपनी को इस संबंध में तलब किया है। दोनों राज्यों में चल रही जांच को आपस में जुड़ा माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार कथित घोटाले की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई थी। बाद में इसी मॉडल को झारखंड में भी अपनाए जाने के आरोप सामने आए जिसका उद्देश्य निजी हित साधना और अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करना बताया जा रहा है। अंतरराज्यीय सिंडिकेट से जुड़े इस मामले में जांच एजेंसियां कई व्यक्तियों और कंपनियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

झारखंड एसीबी की टीम शुक्रवार को बिलासपुर पहुँची और स्थानीय पुलिस की सहायता से राजेंद्र जायसवाल चुन्नु बाबु को हिरासत में लिया। जांच में उनकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तारी बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और अवैध शराब कारोबार से जुड़े आरोपों के आधार पर की गई है। मामला फिलहाल जांचाधीन है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS