Explore

Search

September 11, 2026 2:32 am

अरपा नदी घाट पर एसईसीएल का स्वच्छता अभियान,सीएमडी दुहन ने कहा कि एसईसीएल केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी अग्रणी

लगातार पाँचवें वर्ष चला विशेष कार्यक्रम

बिलासपुर।स्वच्छता ही सेवा स्वच्छोत्सव 2025 के अंतर्गत एसईसीएल ने अरपा नदी के छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। सीएमडी हरीश दुहन के नेतृत्व में करीब 100 स्वयंसेवकों ने घाट परिसर की सफाई की और कचरा प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट हटाए।

एक घंटे के सामूहिक प्रयास से घाट का स्वरूप निखर गया। श्री दुहन ने कहा कि एसईसीएल केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी अग्रणी है। अरपा नदी के प्रति यह आस्था और जिम्मेदारी दोनों का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ही सेवा है के नारे लगाए गए और लोगों से स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS