Explore

Search

October 17, 2025 3:54 am

खेलों से हमारी एकाग्रता, शारीरिक क्षमता और मानसिक सतर्कता में सुधार होता है- चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा


छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजत जयंती के अवसर पर कर्मचारीगण हेतु खेल महोत्सव का किया गया आयोजन

बिलासपुर। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा जीवन में हंसी, उल्लास एवं पारस्परिक सौहर्द में वृद्धि में खेलों का महत्पूर्ण योगदान होता है। न्यायालयीन कार्य अत्यंत गंभीर और तनावपूर्ण होता है। ऐसे में खेल के आयोजन से कर्मचारियों के लिए तनाव से मुक्ति और मानसिक ताजगी प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से हमारी एकाग्रता, शारीरिक क्षमता और मानसिक सतर्कता में सुधार होता है, जिससे कार्यक्षमता में वृद्धि होता है। माननीय मुख्य न्यायमूर्ति महोदय ने खेल महोत्सव से प्राप्त ऊर्जा का प्रयोग अपने दैनिक कार्यों में करते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के देश के उत्कृष्ट उच्च न्यायालय की श्रेणी में शामिल किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा अपनी रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में दिनांक 20 व 21 सितंबर 2025 को स्टाफ कब हाउस में उच्च न्यायालय के कर्मचारीगण हेतु खेल महोत्सव का आयोजन किया गया ।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के द्वारा 20 सितंबर 2025 को उपरोक्त खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसके पश्चात उच्च न्यायालय के कर्मचारीगण के मध्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बैडमिंटन सिंगल्स व डबल्स (पुरूष एवं महिला), टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज खेल को शामिल किया गया था। बैडमिंटन सिंगल्स में (पुरूष) के विजेता श्री योगेश कुमार यादव (सहा. ग्रेड-3) रहे हैं एवं उप-विजेता श्री प्रकाश कुमार (प्राइवेट सेक्रेटरी) रहें हैं। इसी प्रकार बैडमिंटन सिंगल्स (महिला) के विजेता श्रीमती यामिनी पाटनवार (सहा. ग्रेड-1) एवं उप-विजेता लिलि सिंह राजपूत (सहा. ग्रेड-1) रहीं हैं। इसी प्रकार बैडमिंटन डबल्स (पुरूष) के विजेता प्रकाश कुमार (प्राइवेट सेक्रेटरी) एवं पिताम्बर प्रसाद साहू (सहा. ग्रेड-1) रहे हैं एवं उप-विजेता मुरली सिंह कंवर (कोर्ट मास्टर) एवं रोशन लाल कुम्भरानी (सहा. ग्रेड-1) रहें हैं। इसी प्रकार बैडमिंटन डबल्स (महिला) के विजेता अनिता नेगी (असिस्टेंट रजिस्ट्रार) एवं यामिनी पाटनवार (सहा. ग्रेड-1) रहे हैं एवं उप-विजेता शशीप्रभा देवांगन (सहा. ग्रेड-2) एवं संगीता जटाशंकर (सहा. ग्रेड-2) रहे हैं।
कैरम सिंगल्स में (पुरूष) के विजेता विक्रम सिंह चौहान (स्टाफ कार ड्राइवर) रहे हैं एवं उप-विजेता दुर्गेश कुमार (सहा. ग्रेड-3) रहें हैं। इसी प्रकार कैरम सिंगल्स (महिला) के विजेता ज्योति साहू (सहा. ग्रेड-2) एवं उप-विजेता मधुवन्ती सोनी (सहा. ग्रेड-1) रहीं हैं। इसी प्रकार कैरम डबल्स (पुरूष) के विजेता विक्रम सिंह (स्टाफ कार ड्राइवर) एवं राजकुमार यादव (प्यून) रहे हैं एवं उप-विजेता अजय कुमार द्विवेदी (प्राइवेट सेक्रेटरी) एवं श्री अंकित कुमार सिंह (प्राइवेट सेक्रेटरी) रहे हैं। इसी प्रकार कैरम डबल्स (महिला) के विजेता मालती देवांगन (ट्रांसलेटर) एवंअल्का नामदेव (सहा. ग्रेड-1) रहे हैं एवं उप-विजेता मनीषा डाहरिया (कोर्ट मास्टर) एवं सोनू जायसवाल (सहा. ग्रेड-1) रहे हैं।

टेबल टेनिस (पुरूष) प्रतियोगिता में विजेता उमेश कुमार साहू (सहा. ग्रेड-1) एवं उपविजेता आदित्य सिंह (सहा. ग्रेड-2) रहें हैं। टेबल टेनिस (महिला) प्रतियोगिता में विजेता अंजना सेन (सहा. ग्रेड-1) एवं उपविजेता प्रियंका कुजूर (सहा. ग्रेड-2) रहीं हैं। शतरंज प्रतियोगिता (पुरूष) के विजेता किषन कुमार मरकाम (सहा. ग्रेड-3) एवं उपविजेता रोशन लाल कुम्भरानी (सहा. ग्रेड-1) रहे हैं। शतरंज प्रतियोगिता (महिला) के विजेता रितू सिंह ठाकूर (सहा. ग्रेड-1) एवं उपविजेता श्रीमती लिवलीन शेख (एडिशनल रजिस्ट्रार (M)} रहीं हैं।

उपरोक्त खेल महोत्सव के समापन समारोह में न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के द्वारा सभी कर्मचारीगण को बधाई दिया गया एवं विजेता एवं उपविजेतागण को मैडल एवं पुरस्कार वितरण किया गया।

यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थापना की 25 वर्ष के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्य न्यायमूर्ति के कुशल नेतृत्व में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम चरण में बौद्धिक क्षमता विकास हेतु 29 अगस्त 2025 को अधिवक्तागण एवं दिनांक 30 अगस्त 2025 को न्यायिक अधिकारीगण हेतु पृथक-पृथक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसी प्रकार आपसी सहयोग, टीम भावना में वृद्धि हेतु 06 सितंबर 2025 को न्यायमूर्तिगण एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में जीवन में हंसी, उल्लास एवं पारस्परिक सौहर्द में वृद्धि हेतु उच्च न्यायालय के कर्मचारीगण एवं उनके पारिवारिक सदस्यों हेतु उपरोक्त खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की न्यायाधीश रजनी दुबे, न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार व्यास, न्यायाधीश नरेश कुमार चन्द्रवंशी, न्यायाधीश राकेश मोहन पाण्डेय, न्यायाधीश रविन्द्र कुमार अग्रवाल, न्यायाधीश अरविन्द वर्मा एवं न्यायाधीश विभू दत्त गुरू कीउपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त रजिस्ट्रार जनरल एवं रजिस्ट्री के अधिकारीगण, उच्च न्यायालय के कर्मचारीगण एवं उनके पारिवारिक सदस्यों की उपस्थिति रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS