Explore

Search

July 26, 2026 11:14 am

चोरी करने दुकान में घुसा युवक, टीन शेड में फंसकर गई जान

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के जरेली स्थित हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने घुसे युवक की गर्दन टीन शेड में फंस गई। इससे युवक की जान चली गई। रविवार की सुबह जब दुकान संचालक पहुंचा तो उसे युवक का शव दिखाई दिया। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कोटा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि तखतपुर के जरेली रोड पर हार्डवेयर की दुकान में युवक की लाश मिली है। दुकान संचालक शनिवार को दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रविवार की सुबह जब वे दुकान पर आए तो युवक की लाश टीन शेड पर फंसी हुई थी। उसका सिर टीन शेड के बाहर निकल गया था। गर्दन टीन के बीच फंसा था। धड़ दुकान के अंदर ही था। युवक की पहचान नगोई निवासी अर्जुन पात्रे के रूप में हुई। दुकान संचालक ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के स्वजन को इस घटना की जानकारी दी। फोरेंसिक जांच के बाद शव मरच्यूरी भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि युवक चोरी की नीयत से टीन शेड हटाकर दुकान में चोरी करने घुसा होगा। वह चोरी करने घुस रहा था या चोरी के बाद निकल रहा था इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS