Explore

Search

June 27, 2026 8:37 pm

प्रथम महिला सांसद स्व. ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जांजगीरचांपा ।छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद स्व. ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार के संयोजन और जांजगीर-चांपा विधानसभा के विधायक ब्यास कश्यप की मुख्य आतिथ्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मिनीमाता के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर धूप-दीप प्रज्वलित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में विधायक ब्यास कश्यप पैगवार पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. परस शर्मा, पिछड़ा वर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश राठौर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल और वरिष्ठ कांग्रेसी देवेश सिंह ने मिनीमाता के जीवन संघर्ष और छत्तीसगढ़ के विकास में उनके योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन रफीक सिद्धकी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष देव कुमार पांडे ने किया।

इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा राजू शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुघ्न दास महंत अजित सिंह राणा अनिल राठौर आभास बोस अनिल चौरसिया सुखराम गरेवाल परमेश्वर निर्मले संतोष बबई गढ़वाल चंद्र कुमार ओग्रे मुस्कान परवीन, शशिकांता हंसेलिया, पार्षद विष्णु यादव अरमान खान, राजा सिद्धकी विजय गढ़वाल अशोक सोनवानी कमलेश ताम्रकार अंशु यादव भैरव मिश्रा मनोहर प्रधान सफीक खान अविनाश राठौर मुन्नी रात्रे रोशनी देवेंद्र दिनकर राजू शर्माबी अविनाश चौबे, महेश खरे रविकांत कश्यप जितेंद्र दिनकर भानु कारकेन विनोद राठौर कैलाश कश्यपन अतिक कुरैशी पुनी दास महंतन निरंजन राठौर लखन यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS