Explore

Search

September 5, 2026 4:24 pm

शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

CBN36 बिलासपुर , 5 सितंबर 2026।शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला तारबाहर में शनिवार को शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित किया।

समारोह में समाजसेवी श्री चंचल सलूजा, डॉ. रेवती शर्मा, श्रीमती रमया सुभाष एवं सुश्री विमला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की श्रीमती चित्ररेखा तिवारी, प्रधान पाठक, श्रीमती पूजा तिवारी, प्रधान पाठक, रजनी पांडेय, सपना सिंग, अदिति तिवारी, राजदीप मनु, शकीला बेगम, माधुरी निर्मलकर एवं ईश्वरी अय्यर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं बीएड के शिक्षक प्रशिक्षार्थियों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर आयोजन की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, गुरु-शिष्य परंपरा तथा आपसी सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS