Explore

Search

September 5, 2026 4:38 pm

बेलसरी के स्कूली बच्चों को 300 बैग एवं पानी की बोतलें वितरित

CBN36 तखतपुर। बेलसरी में स्कूली बच्चों की शिक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सहयोग से 300 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ रहीं। समाजसेवी चंचल सलूजा के विशेष सहयोग से आयोजित इस पहल में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला बेलसरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेलसरी एवं सरस्वती शिशु मंदिर बेलसरी के छात्र-छात्राओं को बैग और पानी की बोतलें वितरित की गईं।

इस पुनीत कार्य में समाजसेवी श्री चंचल सलूजा, समाजसेवी उत्थान श्री नीरज गेमनानी तथा समाजसेवी श्रीमती आँचल अगीचा और जन उठान सोशल वेलफेयर सोसाइटी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ ने कहा कि बच्चों की शिक्षा एवं सुविधा के लिए किए जाने वाले ऐसे सहयोगात्मक प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने इस पहल के लिए सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों तथा जन उठान सोशल वेलफेयर सोसाइटी के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनिता जैन ने किया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री बी.वी. दुबे, पार्षद श्रीमती अनुपमा पांडेय, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती गौरी देवांगन, पार्षद श्रीमती जसप्रीत हुरा, पार्षद श्रीमती लवली हुरा, पार्षद श्रीमती प्रियंका आहुजा, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मुन्ना श्रीवास, श्रीमती रानी देवांगन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री आर.आर. दुबे ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS