Explore

Search

November 5, 2026 11:26 am

रेलवे सुरक्षा बल की कड़ी कार्रवाई, 10 बाइक समेत दो चोर पकड़े गए

सीसीटीवी से मिली सुराग, चांपा स्टेशन से चोरी गई बाइकों का खुलासा , 8 लाख की बाइक जब्त

बिलासपुर ।रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चांपा पुलिस के सुपुर्द किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुल 10 दोपहिया वाहनों की बरामदगी की गई, जिनकी अनुमानित कीमत आठ लाख रुपये आंकी गई है।

आरपीएफ चांपा पोस्ट को 05 जुलाई को फरियादी राधेश्याम धीरहे  निवासी ग्राम पड़ा हरदी, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती, द्वारा शिकायत दी गई थी कि उनकी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-11-AT-3479) चांपा रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म के कॉलोनी साइड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पोस्ट प्रभारी पी. तिवारी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए एक जांच टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दो संदिग्धों की पहचान कर उन्हें रेलवे परिसर चांपा से हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रिया भट्ट किन्नर निवासी सालासर चौक गिरवानी, रायगढ़ तथा प्रमोद चौहान निवासी हटरी चौक, सीतामढ़ी, कोरबा बताया। दोनों ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की।

आरपीएफ द्वारा मामले की सूचना चांपा थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में चांपा सक्ती एवं कोरबा क्षेत्रों से कुल 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए।

इस संबंध में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 284/25, दिनांक 06 जुलाई, 2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS