रायपुर।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी रायपुर में जानकारी दी कि कांग्रेस पार्टी 7 जुलाई को साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में किसान, जवान, संविधान सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा संबोधित की जाएगी।
दीपक बैज ने कहा कि यह सभा केवल छत्तीसगढ़ नहीं, बल्कि देशभर के किसानों, जवानों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे नागरिकों की आवाज बनेगी। सभा में प्रदेशभर से 25,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि सभा के उद्देश्य किसानों, जवानों और संविधान पर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हमलों के खिलाफ जनजागरण।संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर हो रहे प्रहारों का विरोध।
प्रदेश में महिला अपराधों में वृद्धि, खराब कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा में सरकार की विफलता को उजागर करना।डीएपी और खाद-बीज की भारी कमी व सरकार की लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाना।नक्सलवाद के नाम पर निर्दोष आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों का विरोध।बिजली संकट और अघोषित कटौती के विरुद्ध जनभावनाएं सामने लाना।खनिज संपदा की लूट,लौह अयस्क खदानों का निजीकरण, नगरनार का विनिवेश जैसे मुद्दों को उजागर करना।हसदेव और तमनार के जंगलों की कटाई तथा कोल उत्खनन के नाम पर पर्यावरण विनाश का विरोध 10463 स्कूलों की बंदी, 45000 शिक्षकों और हजारों कर्मचारियों के पद समाप्त करने जैसे फैसलों के विरुद्ध आवाज बुलंद करना।अवैध शराब बिक्री और स्कूलों की जगह शराब दुकानों को प्राथमिकता देने पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करना।दीपक बैज ने कहा कि यह सभा प्रदेश के किसानों और जवानों के हक की लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगी। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और सभा को जन सहयोग से ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोरों पर है।
इस अवसर पर प्रभारी सचिव एस. सम्पत जरिता लैतफलांग विजय जांगिड़ वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्माबी धनेन्द्र साहू महामंत्री मलकीत सिंह गैदूबी संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्लाबी पूर्व विधायक विकास उपाध्याय प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर सुरेंद्र वर्मा सत्य प्रकाशन अजय गंगवानी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे ।

प्रधान संपादक