Explore

Search

November 5, 2026 5:59 pm

ऑपरेशन आघात : नशीली कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आरोपी के कब्जे से 90 नग कैप्सूल व एक मोटर साइकिल जब्त


जशपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 90 नग कैप्सूल व एक मोटर साइकिल जब्त की गई है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
जिले के नारायणपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ग्राम कोटिया से बाइक पर नशीली दवाईयां लेकर ग्राम करमा की ओर जा रहा है। सूचना पर नारायणपुर पुलिस की टीम ने कोटिया मार्ग पर नाकेबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ग्राम कुरकुंगा निवासी मनीष नेगी (19 वर्ष) को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से प्लास्टिक पॉलिथिन में लिपटे 12 पत्तों में कुल 90 नग प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। इसे जब्त कर पुलिस की टीम आरोपी को थाने ले आई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी गोलमोल जवाब दे रहा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS