Explore

Search

November 5, 2026 10:16 am

काव्य को लय में ढाल संयुक्त संचालक ने दी प्रेरणा,बोले रुचिकर बनाएं वातावरण , स्वतः निखरेगी गुणवत्ता

मनेंद्रगढ़ (प्रशांत तिवारी)

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागपुर में 17 जून को विशेष शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संकुल नागपुर, नागपुर (अ), बरबसपुर एवं बरबसपुर (अ) के समस्त शिक्षक, संस्था प्रमुख, व्याख्याता एवं प्राचार्य शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित रहे संयुक्त संचालक  हेमंत कुमार उपाध्याय ने शाला प्रवेश उत्सव सहित भविष्य की शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से कैसे क्रियान्वित किया जाए, इस पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने शिक्षकों से वन-टू-वन विषय आधारित संवाद स्थापित कर न केवल उन्हें प्रेरित किया, बल्कि शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने के ठोस सुझाव भी दिए।

वहीं उपाध्याय ने हिंदी विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए “काग के भाग्य बड़े सजनी, हरि हाथ से ले गयो माखन रोटी” जैसी कविता को लयबद्ध रूप में प्रस्तुत कर शिक्षकों को विषय को रोचक तरीके से पढ़ाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा अगर विद्यार्थियों को रुचिकर शैली में शिक्षा दी जाए तो स्वतः ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।साथ ही “सुखीराम-दुखीराम” शीर्षक कविता के माध्यम से शिक्षकों को प्रोत्साहित किया और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर एमसीबी जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पैकरा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी  वीरेंद्र प्रसाद पाण्डेय, खंड स्त्रोत समन्वयक सुंदरराम कैवर्त, संकुल समन्वयक दुर्गा प्रसाद जायसवाल, रूपनारायण राय, लव कुमार साहू सहित कुल 131 शिक्षक उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS