Explore

Search

October 24, 2026 6:59 pm

सड़क हादसों में पांच युवक गंभीर, एक की मौत

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग हादसे का शिकार हो गए। इनमें से एक युवक की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

कोनी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि पहला हादसा बुधवार रात करीब आठ बजे सेंदरी स्थित वृंदावन कॉलोनी के पास हुआ। लिमहा निवासी मंगल गंधर्व किसी काम से बिलासपुर आए थे और वापस गांव लौट रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और दूसरी ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही मंगल गंधर्व ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी घटना पौंसरा में हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में विजय सिंह (निवासी गतौरी), सत्यम, राजू, ऋषभ और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS