Explore

Search

October 24, 2026 6:59 pm

ग्रामीण के खाते से पीएम आवास योजना की राशि निकाली, जालसाजों के खिलाफ जांच शुरू

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के एक किसान के खाते से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली सरकारी सहायता राशि जालसाजों ने निकाल ली। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अब धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोटा थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव निवासी 64 वर्षीय किसान नंदूराम के बैंक खाते में 18 सितंबर 2024 को पीएम आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये जमा हुए थे। कुछ दिन बाद जब वह बैंक में रुपये निकालने गया, तो उसे पता चला कि उसके खाते में शेष राशि नहीं है। यह सुनकर किसान हैरान रह गया।
बैंक स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2024 के बीच उसके खाते से पांच बार में कुल 42 हजार रुपये की निकासी की गई है। इन ट्रांजेक्शनों की जानकारी न तो नंदूराम को थी और न ही उसने स्वयं पैसे निकाले थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने फर्जी तरीके से खाते की जानकारी हासिल कर यह ठगी की।
नंदूराम ने सबसे पहले कोटा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन शुरुआत में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी कार्यालय जाकर अपनी फरियाद सुनाई। एसपी के निर्देश पर कोटा पुलिस ने अब अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है कि यह साइबर धोखाधड़ी का मामला है या कोई जानकार इसमें शामिल है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS