Explore

Search

November 1, 2026 2:16 am

प्रधानमंत्री मोदी के बिलासपुर कार्यक्रम में उपस्थित होने उप मुख्यमंत्री साव ने की जन अपील

डिप्टी सीएम अरुण साव ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी की सभा के लिए छत्तीसगढ़ वासियों को दिया निमंत्रण

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मार्च को बिलासपुर में होने वाली सभा और विकास कार्यों के उद्घाटन और भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर पूरी सरकार और प्रशासन तैयारियों में व्यस्त हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

और कार्यक्रम स्थल की हर छोटी बड़ी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव हर दिन सभा स्थल पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं,मिनट टू मिनट कार्यक्रम की जानकारी लेकर हर व्यवस्था को दुरुस्त करने अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं।
आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ी में वीडियो मैसेज जारी कर प्रदेश की जनता से मोदी जी के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
उन्होंने वीडियो में क्या कहा सुने राम-राम, जय जोहार

30 मार्च नवरात्रि के पहिली दिन प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन मोहभट्ठा जिला बिलासपुर मा होवत हे।

ये हमर जम्मो छत्तीसगढ़वासी मन बर सौभाग्य के बात हरे कि प्रधानमंत्री जी ह हजारों करोड़ के सौगात छत्तीसगढ़ ल दिही

आप जम्मो संगी मन ले अपील हे कि बड़े सभा म आहु अऊ प्रधानमंत्री मोदी जी के गोठ बात ल सुनिहा।

साथ ही उप मुख्यमंत्री साव ने हिंदू नववर्ष और नवरात्र प्रारंभ की बधाई दी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS