Explore

Search

October 31, 2026 8:32 pm

अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, जल्द होगी संपत्ति जब्त

बिलासपुर ।प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आईपीएस रजनेश सिंह एसपी बिलासपुर ने बड़ी मुहिम छेड़ दी है। अवैध शराब बनाने और बेचने वालों की जल्द ही संपत्तियां जब्त की जाएंगी। एसपी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस अवैध धंधे को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

कलेक्टर आईएएस अवनीश शरण और एसपी आईपीएस रजनेश सिंह की अवैध शराब के खिलाफ सयुक्त अभियान के तहत अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए उनकी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिन लोगों पर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त होने का शक है, उनकी सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई शुरू होगी।

इस संबंध में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा की “यह सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि बड़ा रैकेट है। हम इसे जड़ से खत्म करेंगे और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

पिछले कुछ दिनों में कई अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की गई, जिनमें भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने का सामान जब्त किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं ताकि इस अवैध धंधे से जुड़े सभी लोगों पर कार्रवाई हो सके।

कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अवैध शराब कारोबार की किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें। आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS