Explore

Search

November 1, 2026 12:49 am

राजिम कुंभ में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया शाही स्नान, कुलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

राजिम, महासमुंद। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने राजिम कुंभ में भाग लेते हुए आस्था की डुबकी लगाई और साधु-संतों के साथ शाही स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान उन्होंने कुलेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मंत्री तोखन साहू ने संत समाज का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि राजिम कुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिकता और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने राजिम कुंभ की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि इसे श्रद्धालु ‘छत्तीसगढ़ का प्रयाग’ कहते हैं, क्योंकि यह पैरी, सोढुल और महानदी के पवित्र संगम पर आयोजित होता है। यह कुंभ भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है, जहां कुलेश्वर महादेव और प्रभु राजीव लोचन का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होता है।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, महासमुंद के पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू सहित कई पार्टी कार्यकर्ता और श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS