Explore

Search

November 1, 2026 5:21 am

भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत


बिलासपुर। बलौदाबाजार कलेक्टोरेट परिसर में तोड़फोड़ आगजनी और हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जेल में बंद कर दिया है। विधायक यादव बीते 17 अगस्त 2024 से जेल में बंद हैं। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने विधायक यादव को जमानत दे दी है।

17 अगस्त 2024 से जेल में बंद है भिलाई विधायक देवेंद्र यादव
बलौदा बाजार हिंसा मामले में दंगा भड़काने का है आरोप
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने विधायक यादव की जमानत याचिका कर दी थी खारिज

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के फैसले के बाद जेल में बंद विधायक यादव ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए दायर की थी याचिका।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS