Explore

Search

July 2, 2025 1:08 am

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

अंबिकापुर में डिजिटल भू-प्रबंधन की नई पहल, केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

ड्रोन सर्वे से भूमि विवादों का होगा समाधान, संपत्ति रिकॉर्ड में आएगी पारदर्शिता

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_4c6b1664
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6350de1c
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6dc79aad
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_fe49f8b4

रायपुर।छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में डिजिटल भू-प्रबंधन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए “नक्शा परियोजना” का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के रायसेन से इस परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.15_d51e7ba3
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_1c66f21d
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_eaaeacde

इस परियोजना के तहत ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक का उपयोग कर शहरी भू-संपत्तियों का सटीक रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे भूमि विवादों का त्वरित समाधान संभव होगा और संपत्ति स्वामित्व संबंधी रिकॉर्ड अधिक पारदर्शी बनेंगे।

समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी

अंबिकापुर जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक एवं नगर निगम कमिश्नर डी. एन. कश्यप समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

डिजिटल भू-प्रबंधन की ओर बढ़ता अंबिकापुर

शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह परियोजना शहरी भूमि प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाएगी। उन्होंने बताया कि ड्रोन तकनीक से भूमि का हवाई सर्वेक्षण कर फोटो और वीडियो डेटा संग्रहित किया जाएगा, जिसे भविष्य में सरकारी दस्तावेजों में सटीकता लाने के लिए उपयोग किया जाएगा।

26 राज्यों में लागू हो रही परियोजना

यह परियोजना देश के 26 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 141 जिलों में लागू की जा रही है। छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर, जगदलपुर और धमतरी को इस योजना में शामिल किया गया है। अंबिकापुर को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना जाना शहरवासियों के लिए गर्व की बात है।

भूमि विवादों के समाधान में मिलेगी मदद

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि इस परियोजना से भूमि का सटीक रिकॉर्ड उपलब्ध होगा, जिससे भू-राजस्व संबंधी समस्याएं समाप्त होंगी। डिजिटल रिकॉर्ड के चलते पारदर्शिता बढ़ेगी और कानूनी उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

कलेक्टर बोले- विकास योजनाओं को मिलेगी नई गति

कलेक्टर विलास भोसकर ने इस अवसर पर कहा कि डिजिटलीकरण के माध्यम से भूमि प्रबंधन को आसान और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह परियोजना बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय सिद्ध होगी। ऑनलाइन रिकॉर्ड होने से भू-राजस्व की सुरक्षा और योजनाओं की सफलता सुनिश्चित होगी।”

शहरी विकास को मिलेगा नया आयाम

“नक्शा परियोजना” के शुभारंभ के साथ अंबिकापुर डिजिटल क्रांति की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा चुका है। ड्रोन तकनीक से होने वाला यह सर्वे भविष्य में शहरों के सुव्यवस्थित विकास की नींव रखेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS