Explore

Search

October 2, 2026 12:48 pm

अटल आवास क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास मुरम खदान के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान खगेंद्र ठाकुर, निवासी अटल आवास मुरम खदान, के रूप में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि खगेंद्र ठाकुर नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में आसपास के लोगों से वाद-विवाद करता था। पुलिस को आशंका है कि यह घटना किसी आपसी विवाद का परिणाम हो सकती है।

पुलिस ने मृतक के परिवार और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा घटनास्थल पर सबूतों का विश्लेषण किया जा रहा है। जांच अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है, और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS