Explore

Search

October 19, 2026 7:54 am

कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव कल,बिलासपुर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसी जा रहे राजधानी रायपुर


बिलासपुर।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 24 जुलाई को दोपहर 12.00 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव किया जा रहा है ।
जिसमे बिलासपुर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेजन बस, कार व अन्य माध्यम से घेराव में शामिल होंने रायपुर जाएंगे।
बिलासपुर की ओर से जाने वाली गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल भनपुरी तिराहा से फाफाडीह चौक होकर मरहिमाता चौक से पुराना बस स्टैंड को पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है ,
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध ,रेप, लूट, मर्डर, चैन स्कैनिग,बिजली की बढ़ती कीमते,लगातार बिजली में कटौती, खाद, बीज का अभाव जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव किया जा रहा है ,जिसमे पूरे प्रदेश से 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे । घेराव का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी  सचिन पायलट , प्रदेश अध्यक्ष  दीपक बैज , नेता प्रति पक्ष  चरण दास महंत , पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल , पूर्व उप मुख्यमंत्री  टीएस सिंहदेव  ,सप्रभारी  विजय जांगिड़  , चन्दन यादव  करेंगे ।
अध्यक्ष द्वय ने कहा कि सभी कांग्रेसजन अनिवार्य रूप से दोपहर 12.00 बजे से पूर्व निर्धारित स्थान पर पहुंच जाए ।
उन्होंने कांग्रेसजनों से अपील की है कि जिला/शहर के सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी/ज़िला कार्यकारिणी/शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी , सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सेवादल,युवा कांग्रेस ,महिला कांग्रेस,एनएसयूआई, सोशल मीडिया, आईटी सेल, सहित सभी मोर्चा,विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बड़ीसंख्या में शामिल हो।
रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS