Explore

Search

September 13, 2026 10:10 pm

साइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, सात साइकिल बरामद

CBN36 लोरमी। लोरमी पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की सात साइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने लोरमी समेत अलग-अलग स्थानों से सात साइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दुकान के बाहर खड़ी साइकिल हो गई थी चोरी

पुलिस के अनुसार मजगांव वार्ड क्रमांक-9 निवासी रोशन सिंह राजपूत रानीगांव स्थित जय इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता है। दो सितंबर को वह सुबह करीब नौ बजे साइकिल से दुकान पहुंचा था। उसने अपनी साइकिल जोतपुरी स्वीट्स के पास खड़ी की थी। शाम करीब सात बजे काम खत्म होने के बाद लौटने पर साइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला। इसके बाद 11 सितंबर को लोरमी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 389/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीजा (दैजा) निवासी रमेश कुमार खुंटे को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने लोरमी से साइकिल चोरी करने के साथ ही अन्य स्थानों से छह और साइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

सात साइकिलें बरामद

आरोपी की निशानदेही और कब्जे से पुलिस ने कुल सात साइकिलें बरामद कीं। इनमें ब्रीज कंपनी की हरे रंग की 22 इंच साइकिल, हीरो कंपनी की दो हरे रंग की साइकिल, एक पुरानी हरे रंग की साइकिल, लाल रंग की रेंजर साइकिल, ब्लास्टर कंपनी की लाल रंग की रेंजर साइकिल और लाइनर कंपनी की हरे रंग की रेंजर साइकिल शामिल हैं।

आरोपी रमेश कुमार खुंटे (52) पिता स्व. छोटू खुंटे, निवासी ग्राम बीजा (दैजा), थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर को 12 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव, प्रधान आरक्षक दयाल गवास्कर, आरक्षक राजू साहू, रेखराम नेताम, युगल किशोर उपाध्याय और ईश्वर मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला और उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में की गई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS