Explore

Search

August 20, 2026 10:11 pm

मनोज द्विवेदी बने तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला प्रचार सचिव

CBN36 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला शाखा बिलासपुर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पाण्डेय ने जनसंपर्क विभाग के मुख्य छायाचित्रकार मनोज द्विवेदी को संघ का जिला प्रचार सचिव नियुक्त किया है।

मनोज द्विवेदी की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई। उन्हें नियुक्ति पत्र संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ. सुनील कुमार यादव और संभागीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप ने प्रदान किया।

जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पाण्डेय ने कहा कि मनोज द्विवेदी के अनुभव, कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से संघ की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार को और गति मिलेगी तथा संगठन का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से कर्मचारियों तक पहुंचेगा।

नियुक्ति कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अलावा तहसील शाखा सकरी के अध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला, राजकुमार कोरी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS