CBN36 रायपुर। राजधानी में वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिविल लाइन थाना पुलिस और क्राइम टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने शातिर वाहन चोर गोलू देवार (36) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की छह मोटर साइकिल बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
घर के बाहर खड़ी बाइक हो गई थी चोरी
पुलिस के मुताबिक, 14 और 17 अगस्त को राजकुमार खटवानी और मनीष खंदार ने सिविल लाइन थाने में अपनी-अपनी मोटर साइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों ने बताया था कि उन्होंने बाइक घर के सामने खड़ी की थी। बाद में लौटकर देखा तो बाइक गायब थी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 425/2026 और 432/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिला सुराग
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को चोरी की वारदात में गोलू देवार के शामिल होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की।
शहर के अलग-अलग इलाकों से चुराई थीं बाइक
पूछताछ में आरोपी ने रायपुर के विभिन्न इलाकों से छह मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने राजेंद्र नगर, कटोरा तालाब, कुकुरबेड़ा, आमानाका, देवेंद्र नगर और खजाना चौक मल्टीलेवल पार्किंग से वाहन चोरी किए थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सभी छह वाहन बरामद कर लिए।
छह वाहन जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो स्प्लेंडर, तीन एक्टिवा और एक डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये है।
आरोपी के खिलाफ दो मामले दर्ज
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलू देवार, पिता महेश देवार, उम्र 36 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, देवार मोहल्ला, थाना तेलीबांधा, रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 425/2026 और 432/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
बरामद वाहनों की सूची
- स्प्लेंडर — CG 04 NL 5822
- एक्टिवा — CG 04 KE 7555
- एक्टिवा — CG 04 LG 4582
- डीलक्स — CG 04 MR 0204
- एक्टिवा — CG 04 LG 7011
- स्प्लेंडर — CG 07 BV 3162
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रधान संपादक




