Explore

Search

August 20, 2026 5:32 pm

साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की दमदार पहल, एसएसपी ने खुद ली सेल्फी

सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर जिलेवासियों से अभियान से जुड़ने की अपील | 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान

CBN36 रायगढ़। साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के बीच लोगों को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। रायगढ़ में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने खास पहल की है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने खुद साइबर जागरूकता सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और जिलेवासियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

एसएसपी ने खुद संभाली जागरूकता की कमान

अभियान में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्वयं साइबर जागरूकता सेल्फी लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। इसके साथ ही वीडियो संदेश जारी कर जिलेवासियों से “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई।

15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

छत्तीसगढ़ पुलिस के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करना है।

थाना-चौकी स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम

रायगढ़ जिले में एसएसपी के मार्गदर्शन में राजपत्रित अधिकारियों के साथ थाना और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं और अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

QR कोड स्कैन कर सेल्फी करें अपलोड

अभियान के तहत दिए गए QR Code/Link के माध्यम से नागरिक साइबर जागरूकता सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं। पुलिस का उद्देश्य इस पहल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाकर साइबर सुरक्षा को जनअभियान बनाना है।

परिवार और दोस्तों को भी करें जागरूक

एसएसपी शशि मोहन सिंह रायगढ़ ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए सतर्क करें।

उन्होंने कहा है कि पुलिस का संदेश साफ है-साइबर अपराध के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार सतर्कता और जागरूकता है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS