Explore

Search

August 15, 2026 10:49 pm

चाकू की नोक पर राहगीरों से लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

CBN36 बिलासपुर। कोनी-मोपका बायपास रोड पर चाकू की नोक पर राहगीरों से लूट करने वाले तीन आरोपियों को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन और 230 रुपये नकद समेत कुल 16,730 रुपये की संपत्ति बरामद की है। मामले में तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

चाकू दिखाकर मोबाइल और नकदी लूटी

पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त की रात कोनी-मोपका बायपास रोड पर कटनी निवासी बसंत कुमार मैहर और उसके दोस्त को अज्ञात आरोपियों ने चाकू दिखाकर डराया। इसके बाद आरोपी दोनों से दो मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस की टीम गठित की गई। निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने संदेह के आधार पर राजेश सूर्यवंशी (19), दुर्गेश लोनिया (28) और दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा (19), सभी निवासी ग्राम बरपाली, को हिरासत में लिया। इनके साथ तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया।

पहचान के बाद कबूली लूट की वारदात

पुलिस ने प्रार्थी से आरोपियों की पहचान कार्रवाई कराई। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए दो मोबाइल फोन और 230 रुपये नकद बरामद किए। बरामद संपत्ति की कुल कीमत 16,730 रुपये बताई गई है।

तीन आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को धारा 309(4), 310(2) बीएनएस और 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। वहीं, तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को बाल न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियो में  राजेश सूर्यवंशी पिता मनहरण सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष दुर्गेश लोनिया पिता अशोक लोनिया, उम्र 28 वर्ष दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा पिता कमलकांत, उम्र 19 वर्ष शामिल है ।तीनों ग्राम बरपाली, थाना कोनी, जिला बिलासपुर के निवासी हैं।पुलिस ने इनसे दो लूटे गए मोबाइल फोन 230 रुपये नकद कुल बरामद संपत्ति की कीमत 16,730 रुपये बरामद किए हैं ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS