Explore

Search

August 15, 2026 8:50 pm

स्वतंत्रता दिवस पर बलौदाबाजार पुलिस के 11 जांबाज सम्मानित

CBN36 बलौदाबाजार। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंडित चक्रपाणि शुक्ल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस के 11 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ध्वजारोहण और परेड की सलामी के बाद सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव राय के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, साइबर तकनीकी अनुसंधान, यातायात प्रबंधन और बेहतर कार्य प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को यह सम्मान मिला।

अंतरराज्यीय अपराधियों की गिरफ्तारी से लेकर साइबर तकनीक तक

सम्मान पाने वालों में निरीक्षक हेमंत पटेल शामिल हैं। उन्होंने लूटपाट करने वाले खतरनाक और अंतरराज्यीय अपराधियों की गिरफ्तारी में साहसिक प्रदर्शन किया। एएसआई मेघनाथ बंजारे को बेहतर कार्य प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया।

प्रधान आरक्षक राजेश चंद्राकर को प्रभावी अपराध विवेचना, आरक्षक राजकुमार ध्रुव को सौंपे गए कार्यों का तत्परता से निराकरण और आरक्षक विनय पटेल को प्रभावी आसूचना संकलन के लिए प्रशस्ति पत्र मिला।

आरक्षक त्रिलोकी नाथ वर्मा ने स्थायी वारंट तामील में दक्षता दिखाई, जबकि आरक्षक राजकुमार ध्रुव ने पुलिस कार्यालय में बेहतर कार्य प्रबंधन किया। आरक्षक शंकर पैकरा को CCTNS में निरंतर प्रभावी कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

आरक्षक गुमान जायसवाल को अनुशासन, आरक्षक मोहन मेश्राम को साइबर तकनीक के जरिए अपराधियों की पहचान और धरपकड़ तथा आरक्षक देवेन्द्र पुरैना को यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला।

एसपी बोले- सम्मान पूरी टीम की मेहनत का प्रतीक

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने सम्मानित सभी 11 अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और जनसेवा के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस पर मिला यह सम्मान पुलिस बल को नागरिकों की सुरक्षा और न्याय प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS