Explore

Search

August 15, 2026 8:51 pm

स्वतंत्रता दिवस पर ज्ञानदीप स्कूल में देशभक्ति की छटा

CBN36 जांजगीर। ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कटकवार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। विद्यार्थियों को अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए और शिक्षा, अनुशासन व संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देव कश्यप ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा, सामाजिक सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय ने हासिल किया द्वितीय पुरस्कार

विद्यालय के करीब 150 विद्यार्थियों ने जिला मुख्यालय में आयोजित सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता की। ज्ञानदीप हायर सेकेंडरी स्कूल जांजगीर को सांस्कृतिक कार्यक्रम में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं एनसीसी के ट्रुप ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

NSS और NCC विद्यार्थियों ने दिखाई अनुशासन व राष्ट्रभक्ति

स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और NCC के विद्यार्थियों ने अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की एकता-अखंडता, स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में कार्य करने और देश की प्रगति में योगदान देने के साथ जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS