Explore

Search

August 3, 2026 7:28 pm

रायपुर ग्रामीण में अवैध प्रवासी-किरायेदार सत्यापन अभियान, 600 से अधिक लोगों के दस्तावेज खंगाले

सिलतरा के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस की विशेष जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ जारी

बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर दी चेतावनी, मकान मालिकों को निर्देश

CBN 36 रायपुर, 3 अगस्त। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को सिलतरा थाना क्षेत्र में अवैध प्रवासियों और किरायेदारों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में 600 से अधिक किरायेदारों का भौतिक सत्यापन किया गया और उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान छह संदिग्ध व्यक्तियों की तस्दीक कर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि उनके संबंध में वैधानिक प्रक्रिया के तहत जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में चलाए गए अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं एसटीएफ के नोडल अधिकारी अभिषेक झा तथा एसडीओपी (माना) लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस ने किया।

अभियान के दौरान अन्य राज्यों से आकर क्षेत्र में रह रहे और काम कर रहे लोगों का सत्यापन किया गया। औद्योगिक क्षेत्र में निवासरत श्रमिकों और किरायेदारों के पहचान पत्रों की जांच कर आवश्यक जानकारी भी जुटाई गई।

पुलिस ने मकान मालिकों और संबंधित प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना पुलिस सत्यापन किसी भी व्यक्ति को किराये पर आवास न दें। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की जानकारी समय-समय पर पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध प्रवासियों और किरायेदारों का सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर दें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नागरिकों से अपने यहां रहने वाले सभी किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS