Explore

Search

August 3, 2026 7:26 pm

रेलवे की दो खुली नीलामियां 7 और 8 अगस्त को, 450 टन कोयले की लगेगी बोली

CBN36 बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में 7 और 8 अगस्त को दो स्थानों पर करीब 450 टन कोयले की खुली नीलामी होगी। इसमें इच्छुक व्यक्ति, फर्म और संस्थान भाग लेकर बोली लगा सकेंगे।

रेलवे के अनुसार, पहली नीलामी 7 अगस्त को सुबह 11 बजे जयरामनगर रेलवे स्टेशन स्थित मुख्य स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में होगी। इसमें गुड्स शेड में रखे करीब 150 टन मिक्स कोयले की बोली लगाई जाएगी। दूसरी नीलामी 8 अगस्त को सुबह 11 बजे जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के मुख्य स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में आयोजित होगी, जहां गुड्स शेड में रखे करीब 300 टन कोयले की नीलामी की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि दोनों नीलामियां सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से आयोजित होंगी और सर्वोच्च बोली लगाने वाले को सामग्री आवंटित की जाएगी। सफल बोलीदाता को कोयले की पूरी कीमत के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान नीलामी स्थल पर नकद या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा।

नीलामी में खरीदा गया कोयला सफल बोलीदाता को 10 दिनों के भीतर अपने खर्च और जोखिम पर रेलवे परिसर से हटाना होगा। तय समय में सामग्री नहीं हटाने या उससे संबंधित किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की नहीं होगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS