Explore

Search

September 19, 2026 3:25 pm

35-40 वर्षों की सेवा के बाद तीन पुलिस अधिकारी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, दुर्ग पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा-सेवानिवृत्त अधिकारियों का अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर है।

CBN 36 दुर्ग।पुलिस विभाग में तीन से चार दशक तक सेवाएं देने वाले तीन अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में उप निरीक्षक सौमित्र भोई, सहायक उप निरीक्षक रोहित मरकाम तथा सहायक उप निरीक्षक तालसिंह के सेवानिवृत्त होने पर उनका पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों की निष्ठा, समर्पण और दीर्घकालीन सेवाएं विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। उनके अनुभव पुलिस संगठन की अमूल्य धरोहर हैं और दुर्ग पुलिस परिवार भविष्य में भी उनके साथ खड़ा रहेगा।

समारोह के दौरान तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों ने लगभग 35 से 40 वर्षों की पुलिस सेवा के अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने सेवाकाल की यादगार घटनाओं का उल्लेख करते हुए वर्तमान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

समापन अवसर पर अधिकारियों एवं उनके परिजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, निरीक्षक (एम) बृजमोहन सिंह राजपूत, श्रीमती सावित्री धुर्वे सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS