Explore

Search

August 2, 2026 8:09 pm

अभियान ‘संवेदना’ : स्कूल जाने निकली 16 वर्षीय किशोरी बरामद, शादी का झांसा देकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में रायगढ़ पुलिस की नीति स्पष्ट ,महिला और बाल अपराधों पर सख्त कार्रवाई पहली प्राथमिकता

CBN36 रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने अभियान ‘संवेदना’ के तहत 16 वर्षीय गुमशुदा किशोरी को दस्तयाब कर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को किशोरी स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तलाश के दौरान एक अगस्त को पुलिस ने केलो डेम के पास किशोरी को आरोपी विनय केरकेट्टा (23), निवासी कृष्णापुर, थाना कोतरारोड के साथ बरामद किया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे मोटरसाइकिल से पत्थलगांव ले जाकर परिचितों के घर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दीं। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल (सीजी 13 एजी 0302) और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अभियान ‘संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रिया साहू, आरक्षक कोमल तिवारी, कमलेश यादव एवं अन्य पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी बोले-महिला और बाल अपराधों पर सख्त कार्रवाई प्राथमिकता

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में रायगढ़ पुलिस की नीति स्पष्ट है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलते ही तत्काल, संवेदनशील और कानूनसम्मत कार्रवाई की जाती है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS