Explore

Search

September 19, 2026 3:46 pm

सर्पदंश पीड़ित की डायल-112 ने बचाई जान, समय पर जिला अस्पताल पहुंचाकर कराया इलाज

मुंगेली पुलिस की तत्परता से मिला समय पर उपचार, रात में सूचना मिलते ही टीम ने दिखाई मानवता

CBN36 मुंगेली। मुंगेली पुलिस की डायल-112 टीम ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सर्पदंश से पीड़ित युवक को समय पर जिला अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। सूचना मिलते ही टीम ने बिना देर किए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीज को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे तत्काल उपचार मिला।

घटना एक अगस्त की रात करीब 9:21 बजे की है। डायल-112 में तैनात आरक्षक उमेश मानिकपुरी और चालक लोचन यादव को सूचना मिली कि सेतगंगा स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश से पीड़ित एक व्यक्ति को लाया गया है। सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे और पीड़ित कोमल साहू (निवासी भूमियापारा, थाना फास्टरपुर) को तत्काल डायल-112 वाहन से जिला अस्पताल मुंगेली पहुंचाया।समय पर अस्पताल पहुंचने से पीड़ित को तत्काल चिकित्सकीय उपचार मिल सका। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में संचालित डायल-112 सेवा जिले में न केवल आपातकालीन पुलिस सहायता उपलब्ध करा रही है, बल्कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मानवीय सहायता कर संवेदनशील पुलिसिंग का भी उदाहरण पेश कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS