Explore

Search

September 9, 2026 9:22 pm

विधायक निधि से बनेगा कान्यकुब्ज समाज का भवन, अमर अग्रवाल ने किया भूमिपूजन

CBN36 बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल ने शुक्रवार को नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति, बिलासपुर द्वारा आयोजित कान्यकुब्ज समाज के नए सामुदायिक भवन के भूमिपूजन समारोह में भाग लिया। खरपगंज स्थित स्वर्गीय श्रीमती विमला देवी शुक्ला द्वारा समाजहित में दान की गई भूमि पर बनने वाले इस भवन का निर्माण विधायक निधि से कराया जाएगा।

भूमिपूजन के अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामुदायिक भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं होते, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग और संस्कारों के सशक्त केंद्र होते हैं। उन्होंने कहा कि यह भवन समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

समारोह में उपस्थित समाजजनों ने विधायक अमर अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित समाज भवन का निर्माण विधायक निधि से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अमर अग्रवाल सदैव समाज के सुख-दुःख में सहभागी रहे हैं तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करते रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में विधायक अमर अग्रवाल ने नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति के पदाधिकारियों एवं समाजजनों को इस पहल के लिए बधाई देते हुए भवन निर्माण कार्य के शीघ्र एवं सफलतापूर्वक पूर्ण होने की शुभकामनाएं दीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS