Explore

Search

July 26, 2026 11:51 am

दोपहिया वाहन की डिक्की से 61,300 चोरी करने वाले दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

CBN36 रायपुर। रायपुर पुलिस के पश्चिम जिला (डीसीपी पश्चिम) अंतर्गत थाना आजाद चौक पुलिस ने दोपहिया वाहन की डिक्की से नगदी चोरी करने के मामले का चंद घंटों में खुलासा करते हुए एक आरोपी और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई ₹61,300 की नगदी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, बुढ़ापारा निवासी प्रार्थी ने 24 जुलाई 2026 को थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह होम एप्लायंस रिपेयरिंग का कार्य करता है। वह अपने साथी के मुकुट नगर स्थित घर गया था और अपनी मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर दी थी। देर रात जब वह घर लौटा और वाहन की डिक्की खोली, तो उसमें रखी नगदी गायब मिली। अज्ञात चोर डिक्की खोलकर नकदी लेकर फरार हो गया था। मामले में थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 159/26 के तहत धारा 305 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा मुखबिरों की सहायता से संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर आजाद चौक निवासी कमलेशदास मानिकपुरी (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने विधि के साथ संघर्षरत एक बालक के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

इसके बाद पुलिस ने अपचारी बालक को भी पकड़ लिया। दोनों आरोपियों से चोरी की गई 61,300 की नगदी बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियो में कमलेशदास मानिकपुरी (23 वर्ष), निवासी गौतम नगर, बुद्ध विहार, थाना आजाद चौक, रायपुर सुर विधि के साथ संघर्षरत एक बालक शामिल है ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS