Explore

Search

July 9, 2026 8:41 pm

जमीन बेचने के नाम पर आठ लाख की ठगी, दंपती गिरफ्तार

दुर्ग। पुलगांव थाना पुलिस ने जमीनी बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने एक ही जमीन का सौदा कई लोगों से कर उनसे ब्याना और उधारी के नाम पर रकम वसूल ली।

पुलिस के अनुसार, ग्राम दमोदा निवासी नोकेश देशमुख और नेहा देशमुख ने ग्राम अंजोरा स्थित प्लॉट नंबर-08 की जमीन बेचने का सौदा एक व्यक्ति से 5.50 लाख रुपये में किया था। आरोपियों ने ऑनलाइन और नकद माध्यम से 5.20 लाख रुपये लेने के साथ व्यवसायिक जरूरत बताकर प्रार्थी की माता से एनईएफटी के जरिए 2.80 लाख रुपये भी प्राप्त कर लिए। कुल आठ लाख रुपये लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई।

पीड़ित ने भूइयां पोर्टल पर जांच की तो पता चला कि संबंधित जमीन पहले से किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दीपक कुमार चौबे, दुर्गा शर्मा और दिनेश कुमार पाण्डे सहित अन्य लोगों से भी उसी जमीन के नाम पर ब्याना राशि लेकर धोखाधड़ी की है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में अन्य संभावित पीड़ितों और धोखाधड़ी से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूमि की खरीद-फरोख्त से पहले संबंधित दस्तावेजों और स्वामित्व का पूरी तरह सत्यापन अवश्य करें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS