Explore

Search

July 7, 2026 7:39 pm

लायंस क्लब उत्कर्ष ने चिकित्सकों और सीए का किया सम्मान

बिलासपुर। लायंस क्लब उत्कर्ष 3233 सीके की ओर से जुलाई माह के विशेष अवसरों के तहत चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सम्मान समारोह का आयोजन शहर के एक निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।

समारोह में समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाले चिकित्सकों तथा कर व्यवस्था एवं वित्तीय परामर्श के क्षेत्र में योगदान देने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञों का सम्मान किया गया, जिनमें मनोचिकित्सा, पशु चिकित्सा, आयुर्वेद, होम्योपैथी, एलोपैथी और योग चिकित्सा से जुड़े चिकित्सक शामिल रहे।

सम्मानित होने वालों में डॉ. आशुतोष तिवारी मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. ओंकार सिंह राजपूत होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. श्वेता मार्को योग चिकित्सक डॉ. गौरव कंकरवाल पशु चिकित्सक डॉ. सोनल पटेल सीमा, डॉ. शिखा सरकार वरिष्ठ एलोपैथिक चिकित्सक सीए राजेश मंगल अग्रवाल तथा सीए प्रखर बंसल शामिल रहे।

क्लब की अध्यक्ष डॉ. आरती पांडे ने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे कठिन परिस्थितियों में भी लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराकर नया जीवन देने का कार्य करते हैं।

क्लब की सचिव डॉ. रश्मि जितपुरे ने कहा कि बिलासपुर में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी चिकित्सक उपलब्ध हैं, जिससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

कार्यक्रम में सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह, पौधा एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर लायन डॉ. शकुंतला जितपुरे, वीणा अग्रवाल, भारती तिवारी, कुसुम सोमानी, रेखा अग्रवाल, रश्मि चौहान, डॉ. ज्योति, अर्चना तिवारी, सुधा गुप्ता, साधना खंडेलवाल, डॉ. भावना, डॉ. श्रुति एवं डॉ. सागरिका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ट्विंकल आडवाणी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. रश्मि जितपुरे ने किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS