Explore

Search

October 8, 2026 12:22 am

कला के साधकों ने गुरु पूजन कर लिया आशीष

बिलासपुर। श्री कला मंजरी कथक संस्थान के सरकंडा ब्रांच में गुरु पूजन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के साधकों ने अपने गुरु का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। प्रशिक्षार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा का पालन करते हुए पूजन किया।
संस्थान के सचिव व कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के शिष्य रितेश शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ज्ञान, संस्कार और जीवन के सही मार्ग का बोध कराते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ कला साधना करने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी साधकों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की तथा उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक गरिमा का माहोल बना रहा। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष डीके शर्मा ने सभी का उत्साह बढ़ाया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS