Explore

Search

August 18, 2026 6:04 am

रथयात्रा के दौरान अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चलाईं टीओडी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों से खाली बर्थ का लाभ उठाने की अपील

बिलासपुर, 3 जुलाई। रथयात्रा के अवसर पर बढ़ी यात्री भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों में वर्तमान में कई बर्थ रिक्त हैं, जिनका लाभ उठाकर यात्री अपनी यात्रा को अधिक सुगम और आरामदायक बना सकते हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ाने के बजाय टीओडी स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध सीटों एवं बर्थ का उपयोग करें। इससे यात्रियों को आसानी से आरक्षण मिलने के साथ-साथ नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।

रेलवे के अनुसार यात्री टिकट आरक्षण से पहले अधिकृत रेलवे आरक्षण केंद्रों अथवा आईआरसीटीसी के माध्यम से सीटों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवन (RailOne) ऐप के जरिए आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग, पीएनआर की स्थिति, ट्रेन की लाइव रनिंग स्टेटस, कोच पोजिशन सहित अन्य रेलवे सेवाओं का लाभ भी लिया जा सकता है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि यात्रियों की मांग और उपलब्ध बुकिंग के आधार पर विशेष ट्रेनों के संचालन की लगातार समीक्षा की जा रही है। रेलवे ने सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

रेलवे द्वारा जारी 3 जुलाई 2026 की नवीनतम उपलब्धता रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न टीओडी स्पेशल ट्रेनों में अभी भी पर्याप्त संख्या में रिक्त बर्थ उपलब्ध हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS