Explore

Search

July 3, 2026 11:59 am

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

सक्ती। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को जिला कार्यालय में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में राज्य एवं जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य, करियर की योजनाओं और रुचियों की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्त की। इस पर मुख्यमंत्री ने उनके आत्मविश्वास और बड़े सपनों की सराहना करते हुए कहा कि समर्पण, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा से प्रयास करने वाले विद्यार्थियों को सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्रसेवा की भावना को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का प्रत्येक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़े और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित विद्यार्थी केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि जिले और प्रदेश का भी गौरव हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS