Explore

Search

November 19, 2026 12:28 pm

एबीवीटीपीएस मड़वा से सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता को दी गई भावपूर्ण विदाई

जांजगीर, 01 जुलाई 2026। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह एबीवीटीपीएस मड़वा से कार्यपालन अभियंता अनूप चंद्रदेव वर्मा जून माह में सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पावर कंपनी परिवार की ओर से तकनीकी भवन सभाकक्ष में दीर्घ सेवा सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।

समारोह की अध्यक्षता मुख्य अभियंता एच.एन. कोसरिया ने की। उन्होंने श्री वर्मा की दीर्घ एवं समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए पावर कंपनी की ओर से उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता ने उन्हें स्मृति-चिह्न एवं सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया। समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, आर.एल. ध्रुव, एस.डी. द्विवेदी तथा एन. लकरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अभियंता एवं अन्य अधिकारियों ने श्री वर्मा को स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री वर्मा ने विद्युत मंडल एवं पावर कंपनी में 40 वर्ष, 3 माह और 26 दिन की उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कीं। उनकी प्रथम नियुक्ति रायपुर के डंगनिया में ड्राफ्ट्समैन के पद पर हुई थी। वर्ष 1992 में उन्होंने विभागीय परीक्षा के माध्यम से कनिष्ठ अभियंता (प्रशिक्षु) के पद पर चयन प्राप्त किया था।

समारोह में श्री वर्मा ने अपने दीर्घ सेवाकाल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कल्याण अधिकारी आर.एस. टेकाम ने किया तथा उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी का संक्षिप्त जीवन परिचय भी प्रस्तुत किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS