Explore

Search

August 21, 2026 9:29 pm

ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास, विद्यार्थियों ने लिया प्रतिदिन योग करने का संकल्प

जांजगीर चांपा । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पद्मासन, वज्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में योग को अपनाना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देव कश्यप ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास आवश्यक है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS