Explore

Search

July 14, 2026 6:07 pm

अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर आकाशवाणी बिलासपुर में विशेष संवाद 26 जून को

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य एवं अवैध तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर आकाशवाणी बिलासपुर द्वारा शुक्रवार 26 जून को एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नशामुक्त समाज के निर्माण तथा युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इस विशेष कार्यक्रम में बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। एसएसपी रजनेश सिंह जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, युवाओं को अपराध और नशे से दूर रखने के लिए जनसंवाद, स्कूल-कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम तथा सामुदायिक सहभागिता आधारित कई सुधारात्मक पहल संचालित कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता और सामाजिक सुधार को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम में डॉ. सुप्रिया भारतीय भी सहभागिता करेंगी। वे नशे की लत, उसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव तथा बचाव एवं उपचार के उपायों पर अपने विचार रखेंगी।

आकाशवाणी बिलासपुर के अनुसार यह कार्यक्रम 26 जून 2026 को शाम 5:05 बजे प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना तथा मादक द्रव्यों की अवैध तस्करी के विरुद्ध जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

आयोजकों ने नागरिकों से कार्यक्रम सुनने और नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS