Explore

Search

August 13, 2026 11:38 pm

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जून को राजनांदगांव और बिलासपुर दौरे पर रहेंगे

बिलासपुर, 22 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जून को राजनांदगांव एवं बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री बघेल 23 जून को दोपहर 1:30 बजे राजनांदगांव जिले की नगर पंचायत घुमका में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 4:30 बजे उनका आगमन न्यू सर्किट हाउस, बिलासपुर में होगा, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।इसके पश्चात 24 जून को प्रातः श्री बघेल बिलासपुर से बैकुंठपुर के लिए रवाना होंगे।यह जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS