Explore

Search

August 6, 2026 3:36 am

वीबी-जीराम जी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु संभाग स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

बिलासपुर, 18 जून 2026। भारत सरकार एवं राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार वीबी-जीराम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत बिलासपुर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, रायगढ़, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के कार्यक्रम अधिकारियों (मनरेगा) ने भाग लिया।

कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल तथा सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती अनुराधा शुक्ला सहित विभिन्न जिलों के सहायक परियोजना अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राज्य कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप वीबी-जीराम जी योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें मनरेगा अंतर्गत कार्यों की प्राथमिकता निर्धारण, पारदर्शी क्रियान्वयन, निगरानी व्यवस्था तथा तकनीकी प्रक्रियाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अधिकारियों को बताया गया कि वीबी-जीराम जी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ किया जाना है। इसे ध्यान में रखते हुए योजना की तैयारियों, कार्ययोजना निर्माण तथा समावेशी क्रियान्वयन रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के उपायों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की समझ एवं दक्षता का आकलन करने के लिए पोस्ट असेसमेंट भी आयोजित किया गया। राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के नेतृत्व में सहायक परियोजना अधिकारियों (मनरेगा) तथा मास्टर ट्रेनरों के सहयोग से यह प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS