Explore

Search

September 21, 2026 5:24 pm

सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत, 120 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ

रायपुर, 18 जून। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड में सोनहत एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 49 लाख 48 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर किसानों को स्वयं के संसाधनों के माध्यम से लगभग 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एनीकट निर्माण से क्षेत्र में रबी और खरीफ फसलों के उत्पादन में वृद्धि की संभावना है। परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार, अंबिकापुर को सौंपी गई है।

एनीकट निर्माण से सिंचाई सुविधा के अलावा भू-जल स्तर में सुधार, निस्तारी एवं पेयजल उपलब्धता में वृद्धि तथा ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन को भी सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

राज्य सरकार का मानना है कि इस परियोजना से कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS