Explore

Search

July 23, 2026 3:06 am

सूना फार्म हाउस देख बदमाशों ने बोला धावा, नकदी-जेवर लेकर फरार

 

बिलासपुर। (cbn36) / चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरी स्थित एक ऑर्गेनिक फार्म हाउस में चोरों ने सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मकान का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और अलमारी में रखी नकदी, सोना-चांदी के आभूषण तथा पूजा का सामान चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

पुलिस के अनुसार महाराणा प्रताप चौक स्थित हर्ष आशियाना ग्रीन पार्क निवासी संगीता जैन (58) ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पति प्रमोद जैन का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। इसके बाद से वह शहर स्थित अपने निवास में रहती हैं।

संगीता जैन प्रतिदिन ग्राम लिमतरी स्थित अपने ऑर्गेनिक फार्म हाउस की देखरेख के लिए दिन में वहां जाती थीं और शाम को वापस शहर लौट आती थीं। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS