Explore

Search

September 27, 2026 5:22 pm

सीजीपीएससी घोटाला: पूर्व आईएएस जीवन किशोर ध्रुव के भिलाई स्थित आवास पर सीबीआई की दबिश,घंटों से चल रही दस्तावेजों की जांच

रायपुर ।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सीजीपीएससी भर्ती घोटाले की जांच अब और तेज हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो सीबीआई की टीम ने बुधवार तड़के भिलाई में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव के निवास पर दबिश दी।

इस संबंध में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम आज सुबह लगभग 6 बजे भिलाई के सेक्टर-10 स्थित क्वार्टर नंबर 9सी, सड़क-44 पर पहुंची। सुरक्षा बलों के साथ पहुंची यह टीम दो वाहनों (क्रमांक CG 07 PS 7306 एवं CG 07 ND 9838) में सवार थी। अधिकारियों के पहुँचते ही घर की घेराबंदी कर ली गई और जांच शुरू कर दी गई।

समाचार लिखे जाने तक सीबीआई की कार्रवाई को चार घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। टीम घर के भीतर मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों, फाइलों और इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक सीबीआई की ओर से इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सूत्र बताते हैं कि मामला सीजीपीएससी से जुड़ा है ,जीवन किशोर ध्रुव पूर्व में दुर्ग जिले में परिवहन विभाग में अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही, वे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव पद पर भी तैनात रहे हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई की यह छापेमारी प्रदेश के चर्चित सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में उनकी भूमिका और उससे जुड़े साक्ष्यों को एकत्रित करने के उद्देश्य से की गई है।क्षेत्र में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS