Explore

Search

May 24, 2026 9:01 pm

एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई कोयले में मिलावट कर सप्लाई करने वाला डिपो संचालक गिरफ्तार,लाखों का कोयला व दो ट्रेलर जब्त

“एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि आर्थिक अपराध एवं अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को दे सूचना,होगी सख्त कार्रवाई ”

बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र में कोयले की अफरा-तफरी और मिलावट का मामला सामने आया है। मामले में हिर्री पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोलडिपो संचालक राम कुमार आर्य को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर उच्च गुणवत्ता वाले कोयले में निम्न गुणवत्ता का कोयला मिलाकर सप्लाई करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी आशीष केशरी ने थाना हिर्री में शिकायत दर्ज कराई थी कि एसईसीएल रामपुर खदान से जी-6 श्रेणी का 5500 से 5800 जीसीव्ही क्षमता वाला कोयला वाहन क्रमांक CG 12 S 8901 एवं CG 04 HX 4888 में लोड कर ब्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड डिघोरा भेजा गया था। प्लांट में जांच के दौरान दोनों ट्रेलरों में कोयले की गुणवत्ता क्रमशः 4203 एवं 4220 जीसीव्ही पाई गई, जिससे कोयले में मिलावट की पुष्टि हुई।

शिकायत पर हिर्री पुलिस ने अपराध क्रमांक 121/2026 के तहत धारा 316(3), 317(2), 317(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं सीएसपी चकरभाठा डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की।जांच के दौरान पुलिस ने यार्ड में मौजूद निम्न गुणवत्ता के कोयले का सैंपल लिया तथा दोनों ट्रेलरों समेत कोयला जब्त कर लिया। विवेचना के दौरान कोलडिपो संचालक राम कुमार आर्य, निवासी चकरभाठा, के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS