Explore

Search

October 8, 2026 12:43 pm

दुर्ग आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पति-पत्नी फंदे पर मिले, बच्चों के शव बिस्तर पर

छत्तीसगढ़ ।दुर्ग आर्य नगर स्थित एक घर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में एक परिवार के चार लोगों की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर के भीतर गोविंद साहू (45) और उनकी पत्नी चंचल साहू (40) फांसी पर लटके मिले, जबकि उनकी पुत्री दृष्णा साहू (13) और पुत्र यशांत साहू (11) मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़े मिले।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का उल्लेख किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि नोट की सत्यता और उसमें लिखी बातों की जांच की जा रही है। बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS